Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
No video available

पानीपत: #रिश्वत धोनी और रैना हुए रिटायर जानिए पूरी खबर बहुत शॉर्ट में

Panipat, Panipat | Aug 16, 2020

MORE NEWS

वरिष्ठ जन सम्मान समारोह में बुजुर्गों को किया सम्मानित

ब्रह्माकुमारी (ओम शान्ति) सेवाकेंद्र, बबैल की ओर से गांव में “वरिष्ठ जन सम्मान समारोह” का आयोजन बड़े ही प्रेम, उमंग और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में गांव के बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। समारोह में लगभग 300 लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी बीके सुनीता दीदी ने वरिष्ठजनों के सम्मान, उनके अनुभवों की महत्ता तथा जीवन में सकारात्मक चिंतन और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम का मंच संचालन बीके पूनम बहन, बबैल सेवाकेंद्र इंचार्ज द्वारा किया गया। बहन जी ने कहा कि हमारे बुजुर्ग वह चैतन्य मूर्तियां हैं जो सदा हमें वरदान देते रहते हैं और उनके आशीर्वाद से ही हम हर कार्य में सफलता को पाते हैं।

इस अवसर पर बीके सुषमा बहन ने प्रभु की याद में सुंदर भजन प्रस्तुत किया, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक भाव से भर दिया।

समारोह के दौरान बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रेरणादायक नाटिका भी प्रस्तुत की गई। नाटिका में रोनिका, अवनी, माही, तृषा एवं इशिता ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठजनों को सम्मान स्वरूप एक-एक सुंदर बैग (थैला) एवं भगवान की स्मृति का आध्यात्मिक चित्र भी भेंट किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम के अंत में प्रभु प्रसाद भी स्वीकार किया।

समारोह में गांव के प्रमुख रूप से मास्टर जय सिंह, जयकिशन साध, मास्टर बलिंदर, रविन्द्र, राजेश सैनी, विशाल, देवेंद्र, सतीश, नरेंद्र, राजिंद्र, डॉक्टर हरीश, गोपीचंद, मास्टर पृथ्वी, जीत सिंह, बलवीर सिंह, रामेहर, रामकिशन, हरिकिशन, कर्ण सिंह, रामनिवास एवं राज साध सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

सभी वरिष्ठजनों ने ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र द्वारा किए गए इस सम्मानपूर्ण एवं सराहनीय आयोजन की प्रशंसा की तथा ऐसे कार्यक्रमों को समाज में आपसी प्रेम और सम्मान की भावना को बढ़ाने वाला बताया।

वरिष्ठ जन सम्मान समारोह में बुजुर्गों को किया सम्मानित ब्रह्माकुमारी (ओम शान्ति) सेवाकेंद्र, बबैल की ओर से गांव में “वरिष्ठ जन सम्मान समारोह” का आयोजन बड़े ही प्रेम, उमंग और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में गांव के बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। समारोह में लगभग 300 लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी बीके सुनीता दीदी ने वरिष्ठजनों के सम्मान, उनके अनुभवों की महत्ता तथा जीवन में सकारात्मक चिंतन और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन बीके पूनम बहन, बबैल सेवाकेंद्र इंचार्ज द्वारा किया गया। बहन जी ने कहा कि हमारे बुजुर्ग वह चैतन्य मूर्तियां हैं जो सदा हमें वरदान देते रहते हैं और उनके आशीर्वाद से ही हम हर कार्य में सफलता को पाते हैं। इस अवसर पर बीके सुषमा बहन ने प्रभु की याद में सुंदर भजन प्रस्तुत किया, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक भाव से भर दिया। समारोह के दौरान बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रेरणादायक नाटिका भी प्रस्तुत की गई। नाटिका में रोनिका, अवनी, माही, तृषा एवं इशिता ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठजनों को सम्मान स्वरूप एक-एक सुंदर बैग (थैला) एवं भगवान की स्मृति का आध्यात्मिक चित्र भी भेंट किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम के अंत में प्रभु प्रसाद भी स्वीकार किया। समारोह में गांव के प्रमुख रूप से मास्टर जय सिंह, जयकिशन साध, मास्टर बलिंदर, रविन्द्र, राजेश सैनी, विशाल, देवेंद्र, सतीश, नरेंद्र, राजिंद्र, डॉक्टर हरीश, गोपीचंद, मास्टर पृथ्वी, जीत सिंह, बलवीर सिंह, रामेहर, रामकिशन, हरिकिशन, कर्ण सिंह, रामनिवास एवं राज साध सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठजनों ने ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र द्वारा किए गए इस सम्मानपूर्ण एवं सराहनीय आयोजन की प्रशंसा की तथा ऐसे कार्यक्रमों को समाज में आपसी प्रेम और सम्मान की भावना को बढ़ाने वाला बताया।

Panipat, Panipat | Aug 11, 2026

महर्षि बाल्मीकि मंदिर सनौली खुर्द में शिवरात्रि पर्व पर हवन यज्ञ कर विशाल भंडारे का आयोजन किया।

महर्षि बाल्मीकि मंदिर सनौली खुर्द में शिवरात्रि पर्व पर हवन यज्ञ कर विशाल भंडारे का आयोजन किया।

Panipat, Panipat | Aug 11, 2026

शिवरात्रि पर्व पर सनौली खुर्द शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

शिवरात्रि पर्व पर सनौली खुर्द शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

Panipat, Panipat | Aug 11, 2026

नेशनल हाईवे हरिद्वार रोड सड़क किनारे गांव रामडा के पास स्थिति लाल मंदिर के महंत राकेश गिरी महाराज ने कांवड़ यात्रा को लेकर युवाओं को संदेश दिया। भाईचारे और शांति प्रिय तरीके से कावड़ लेकर आने बारे जानकारी दी।

नेशनल हाईवे हरिद्वार रोड सड़क किनारे गांव रामडा के पास स्थिति लाल मंदिर के महंत राकेश गिरी महाराज ने कांवड़ यात्रा को लेकर युवाओं को संदेश दिया। भाईचारे और शांति प्रिय तरीके से कावड़ लेकर आने बारे जानकारी दी।

Panipat, Panipat | Aug 11, 2026

तिरंगा थाम सड़क पर उतरी खाकी…
तिरंगे के रंग में रंगा फरीदाबाद, भव्य बाइक यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे

बीके चौक से शुरू होकर अटल ऑडिटोरियम पर संपन्न हुई यात्रा, पुलिसकर्मियों के साथ युवाओं और सामाजिक संगठनों ने लिया हिस्सा

स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को फरीदाबाद में भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह यात्रा एनआईटी स्थित बीके चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बल्लभगढ़ स्थित अटल ऑडिटोरियम पर संपन्न हुई।

यात्रा में पुलिस विभाग के एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ जोन के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामे प्रतिभागियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा

एनआईटी जोन में यात्रा बीके चौक से शुरू होकर केएल मेहता महिला कॉलेज, पुलिस उपायुक्त एनआईटी कार्यालय, 4-5 चौक, भगत सिंह गोल चक्कर, नीलम चौक, नीलम रेलवे पुल और अजरौंदा चौक से होते हुए सेंट्रल जोन में पहुंची।

इसके बाद यात्रा एस्कॉर्ट्स मोड़, सेक्टर-15ए, उपायुक्त निवास, सनफ्लैग अस्पताल, सेक्टर-15 मार्केट, खेल परिसर और सेक्टर-9/12 डिवाइडिंग रोड से गुजरते हुए बल्लभगढ़ जोन में दाखिल हुई।

बल्लभगढ़ क्षेत्र में तिरंगा यात्रा अदालत परिसर, सेक्टर-10/11 डिवाइडिंग रोड, अश्विनी अस्पताल टी-पॉइंट, सेक्टर-7/10 मार्केट, पुलिस चौकी सेक्टर-8, नाहर सिंह पैलेस, जाट भवन, तिगांव टी-पॉइंट और अंबेडकर चौक से होकर अटल ऑडिटोरियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

सुरक्षा और यातायात के रहे विशेष इंतजाम

तिरंगा बाइक यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा पूरे मार्ग पर विशेष प्रबंध किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और यातायात को नियंत्रित किया गया।

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन लोगों, विशेषकर युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
#TirangaYatra 
#HarGharTiranga 
#VandeMataram  
#FaridabadPolice 
#PoliceBikeRally 
#BKChowk 
#NITFaridabad 
#Ballabgarh 
#Badkhal 
#Faridabad 
#VoiceOfFaridabad 
#voiceoffreedom

तिरंगा थाम सड़क पर उतरी खाकी… तिरंगे के रंग में रंगा फरीदाबाद, भव्य बाइक यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे बीके चौक से शुरू होकर अटल ऑडिटोरियम पर संपन्न हुई यात्रा, पुलिसकर्मियों के साथ युवाओं और सामाजिक संगठनों ने लिया हिस्सा स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को फरीदाबाद में भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह यात्रा एनआईटी स्थित बीके चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बल्लभगढ़ स्थित अटल ऑडिटोरियम पर संपन्न हुई। यात्रा में पुलिस विभाग के एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ जोन के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामे प्रतिभागियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा एनआईटी जोन में यात्रा बीके चौक से शुरू होकर केएल मेहता महिला कॉलेज, पुलिस उपायुक्त एनआईटी कार्यालय, 4-5 चौक, भगत सिंह गोल चक्कर, नीलम चौक, नीलम रेलवे पुल और अजरौंदा चौक से होते हुए सेंट्रल जोन में पहुंची। इसके बाद यात्रा एस्कॉर्ट्स मोड़, सेक्टर-15ए, उपायुक्त निवास, सनफ्लैग अस्पताल, सेक्टर-15 मार्केट, खेल परिसर और सेक्टर-9/12 डिवाइडिंग रोड से गुजरते हुए बल्लभगढ़ जोन में दाखिल हुई। बल्लभगढ़ क्षेत्र में तिरंगा यात्रा अदालत परिसर, सेक्टर-10/11 डिवाइडिंग रोड, अश्विनी अस्पताल टी-पॉइंट, सेक्टर-7/10 मार्केट, पुलिस चौकी सेक्टर-8, नाहर सिंह पैलेस, जाट भवन, तिगांव टी-पॉइंट और अंबेडकर चौक से होकर अटल ऑडिटोरियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। सुरक्षा और यातायात के रहे विशेष इंतजाम तिरंगा बाइक यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा पूरे मार्ग पर विशेष प्रबंध किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और यातायात को नियंत्रित किया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन लोगों, विशेषकर युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं। #TirangaYatra #HarGharTiranga #VandeMataram #FaridabadPolice #PoliceBikeRally #BKChowk #NITFaridabad #Ballabgarh #Badkhal #Faridabad #VoiceOfFaridabad #voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Aug 11, 2026