लखीमपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
शारदा नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता सुरेश कुमार ने आज बुधवार को दोपहर करीब 1:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे मांग पूरी न होने पर मारपीट कर लटका दिया।