साहिबगंज: डीडीसी सतीश चंद्रा ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, देर से ड्यूटी ज्वाइन करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई फटकार
जिला उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने गुरुवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जहां इस दौरान देर से ड्यूटी ज्वाइन करने वाले कई स्वास्थ्य कर्मियों को उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया। वही उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।