अकलतरा: अकलतरा में स्कूटी को नाली में डालने से मना करने और गाली-गलौज करने से मना करने पर युवक के साथ की गई मारपीट, मामला दर्ज
अकलतरा में गाली-गलौज करने से मना करने पर युवक मुकेश वैष्णव से नंद यादव ने मारपीट की है। पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले नंद यादव के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। दरअसल, मुकेश वैष्णव ने बताया वह अकलतरा गया हुआ था। वहां उसकी स्कूटी को नंद यादव नाली में डाल रहा था, जिसे डालने से मना किया तो गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगे।