पोहरी: पोहरी में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Pohri, Shivpuri | Apr 11, 2026 शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में शनिवार करीब शाम 5:30 बजे पोहरी में सैकड़ों शिक्षकों ने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय पोहरी पर एकत्रित होकर शिक्षकों ने रैली निकाली, मानव श्रृंखला बनाई और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया ओर तहसीलदार लज्जाराम राजोरिया को ज्ञापन सौंपा।