ऊंचाहार: कंदरांवा चौराहे के पास ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार तीन लोग घायल, एक को रेफर किया गया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ऊँचाहार खरौली मार्ग पर कंदरांवां चौराहे के पास बुधवार की शाम, ई रिक्शा से बाइक की टक्कर हो गई, घटना में बाइक सवार कमलेश उनकी पत्नी रामदुलारी व बेटी नैना निवासी पूरे निधान मजरे खरौली सड़क पर गिरकर घायल हो गये,राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।जहां से कमलेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया, पुलिस जांच में जुटी है