मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच जमकर हंगामा और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि किसी विवाद को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम का ग्रामीणों से विवाद हो गया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई। वायरल वीडियो में पुलिस वाहन को घेरने और विरोध प्रदर्शन के दृश्य भी सामने आए हैं। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।