Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

मंडी में प्राइवेट बस से 5 किलो 535 ग्राम चरस व 568 ग्राम अफीम बरामद हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार मंडी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सदर थाना पुलिस की टीम ने शिला किप्पड़ में नाकाबंदी के दौरान एक प्राइवेट बस से भारी मात्रा में चरस और अफीम बरामद कर हरियाणा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर मंडी की टीम शिला किप्पड़ में वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान केलांग-मनाली-धर्मशाला रूट पर जा रही एक प्राइवेट बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार तीन व्यक्तियों की गतिविधियों पर शक होने पर जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 5.535 किलोग्राम चरस और 568 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थों को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार उर्फ काला, कृष्ण कुमार और अमित के रूप में हुई है। ये तीनों जिला सोनीपत (हरियाणा) के निवासी हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आज कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस न्यायालय से आरोपियों की रिमांड मांगेगी ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सके। पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि नशे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किस जगह पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Solan, Solan | Jul 18, 2026

MORE NEWS

ताज़ा ख़बर सबसे पहले

ताज़ा ख़बर सबसे पहले

Solan, Solan | Jul 18, 2026

वार्ड नंबर 15 एवं शमती पंचायत के युवाओं ने चलाया पौधारोपण एवं संरक्षण अभियान

वार्ड नंबर 15 एवं शमती पंचायत के युवाओं द्वारा आज एक सराहनीय पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर 50 से अधिक पौधे लगाए गए। साथ ही, पूर्व में लगाए गए पौधों का निरीक्षण कर उनके संरक्षण एवं रखरखाव का संकल्प भी लिया गया।

युवाओं ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल नए पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि पूर्व में लगाए गए पौधों का संरक्षण सुनिश्चित करना भी है, ताकि वे विकसित होकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान कर सकें। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

इस अभियान में मुख्य रूप से वार्ड नंबर 15 के पार्षद एवं अधिवक्ता अभिषेक ठाकुर, शमती पंचायत के प्रधान टेकचंद, उपप्रधान मनोज ठाकुर, पंचायत सचिव रामप्रकाश, तथा शमती युवा मंडल के ऋषभ ठाकुर, आशिष, अखिल ठाकुर, अंकुश ठाकुर, मोहित, कुशाग्र, हैप्पी, गोलू सहित अनेक युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि हमारा शहर सुंदर, हरा-भरा, स्वच्छ और स्वस्थ बने। साथ ही युवाओं ने समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश देते हुए सभी से इस जन अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शमती युवा मंडल, वार्ड नंबर 15 एवं शमती पंचायत के सभी युवाओं, स्थानीय नागरिकों तथा उपस्थित सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया
 अभिषेक ठाकुर अधिवक्ता एवं पार्षद वार्ड नंबर 15 नगर निगम सोलन

वार्ड नंबर 15 एवं शमती पंचायत के युवाओं ने चलाया पौधारोपण एवं संरक्षण अभियान वार्ड नंबर 15 एवं शमती पंचायत के युवाओं द्वारा आज एक सराहनीय पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर 50 से अधिक पौधे लगाए गए। साथ ही, पूर्व में लगाए गए पौधों का निरीक्षण कर उनके संरक्षण एवं रखरखाव का संकल्प भी लिया गया। युवाओं ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल नए पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि पूर्व में लगाए गए पौधों का संरक्षण सुनिश्चित करना भी है, ताकि वे विकसित होकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान कर सकें। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। इस अभियान में मुख्य रूप से वार्ड नंबर 15 के पार्षद एवं अधिवक्ता अभिषेक ठाकुर, शमती पंचायत के प्रधान टेकचंद, उपप्रधान मनोज ठाकुर, पंचायत सचिव रामप्रकाश, तथा शमती युवा मंडल के ऋषभ ठाकुर, आशिष, अखिल ठाकुर, अंकुश ठाकुर, मोहित, कुशाग्र, हैप्पी, गोलू सहित अनेक युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि हमारा शहर सुंदर, हरा-भरा, स्वच्छ और स्वस्थ बने। साथ ही युवाओं ने समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश देते हुए सभी से इस जन अभियान में सहभागी बनने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शमती युवा मंडल, वार्ड नंबर 15 एवं शमती पंचायत के सभी युवाओं, स्थानीय नागरिकों तथा उपस्थित सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया अभिषेक ठाकुर अधिवक्ता एवं पार्षद वार्ड नंबर 15 नगर निगम सोलन

Solan, Solan | Jul 18, 2026

सावधान: हिमाचल के लिए खतरे की घंटी, मौसम का आया रेड अलर्ट... जानिए मौसम अपडेट...

सावधान: हिमाचल के लिए खतरे की घंटी, मौसम का आया रेड अलर्ट... जानिए मौसम अपडेट...

Solan, Solan | Jul 18, 2026