बिहार के एक रेलवे स्टेशन का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जो कुछ दिखाई दे रहा है, उसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में ट्रेन संख्या 05574 के स्टेशन से खुलते ही कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर लकड़ियों के भारी-भारी गट्ठर प्लेटफॉर्म पर फेंकते नजर आ रहे हैं। हालात इतने खतरनाक थे कि लकड़ियां प्लेटफॉर्म से होते हुए पटरियों पर भी जा गिरीं। जरा सोचिए, अगर यही लकड़ियां चलती ट्रेन के पहियों के नीचे आ जातीं, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसी अफरा-तफरी के बीच एक मासूम बच्चा ट्रेन में ही छूट गया। बच्चे को ट्रेन से उतारने के लिए एक लड़का बदहवास होकर चलती ट्रेन के पीछे दौड़ता नजर आया। वायरल वीडियो ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
#bihar #SaharsaNews #Bakhtiyarpur #railway #station #NewsUpdate #BreakingNews #LatestNews #newsfeed #indianrailways #railway #railwaystation #BiharNews #viralpost #viralreels #viralreelsシ #viralreelsfacebook #viralvideoシ #reelsviralシ #reelsviral #reels #reelsfb #reelsfbシ #BiharGovernment #BiharSarkar #BiharPolice #RailwayPolice #shorts #safetyfirst #safety #safetyawareness #newseason
Bareilly, Bareilly | Sep 5, 2026