कोईलवर: बीरमपुर ग्रामीण बैंक के सीएसपी धोखाधड़ी के शिकार उपभोक्ताओं ने कयमनगर शाखा में किया तालाबंदी
बीरमपुर गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी संचालक के द्वारा धोखाधड़ी मामले में बुधवार को धोखाधड़ी के शिकार ग्रामीणों ने बैंक के कायमनगर शाखा में ताला लगा दिया। महिला व पुरुष उपभोक्ताओं ने दोपहर एक बजे मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी। लोगों ने बताया कि आवेदन देने के बाद भी ग्रामीण बैंक के प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर ताला बंदी की गई है।