कोईलवर: सोनघट्टा गांव के एक घर से चार जिंदा कारतूस बरामद मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
चार जिंदा कारतूस बरामद मामले में गिधा थाने की पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए गीधा थानाध्यक्ष उमूस सलमा ने बताया कि एक माह पूर्व थाना क्षेत्र के सोनघट्टा गाव के एक घर से चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। इस मामले में फरार चल रहे सोनघट्टा गांव निवासी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।