कोईलवर: सिक्स लेन पुल के समीप मद्य निषेध की टीम ने 2 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व एक कार जब्त
मद्य निषेध विभाग की टीम ने मंगलवार को साम 5:00 के करीब पटना-बक्सर फोरलेन कोईलवर सिक्सलेन पुल के समीप से 5 लाख का अंग्रेजी शराब सहित दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। मद्य निषेध की टीम ने एक कार भी जब्त किया है। शराब का यह खेप उत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा था।