सरदारशहर: सरदारशहर के ताल मैदान में कल से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
सरदारशहर। शहर के ताल मैदान में 26 अक्टूबर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन शुरू होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। वृंदावन से पधारे संत कथा वाचन कर श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक प्रसंगों का श्रवण कराएंगे। कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। 26 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे शिवालय से कलश यात्रा निकाली जाएगी।