उधवा: सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में राधानगर पुलिस ने छापेमारी कर ससुर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो पोस्ट करने,मारपीट और धमकी देने के मामले में राधानगर थाना पुलिस ने फरार चल रहे नामजद आरोपित के पिता नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे इसकी जानकारी मिली है।