पाटन: चौधरी मोहल्ला में सूने मकान से ₹90 हजार की चोरी, पाटन पुलिस ने मामला दर्ज किया
Patan, Jabalpur | Apr 13, 2026 थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने सोमवार शाम 6:00 बताया कि चौधरी मोहल्ला के रहने वाले जवाहर विश्वकर्मा ने रिपोर्ट लिखाई है कि वह पनागर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था जब वह घर वापस आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और 40000 नगदी सहित घर के जेवरात भी गायब हैं मामले की शिकायत पाटन थाने में दर्ज कराई गई है पुलिस अज्ञात चोर की तलाश मे जुटी है।