दारू: झुमरा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी ने लोगों को दिलाई शपथ
झुमरा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी ने लोगों को दिलाई शपथ। समाज को नशा और मादक पदार्थों के चंगुल से मुक्त कराने की दिशा में दारू पुलिस ने सराहनीय पहल की है। जिला पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार, नशा एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ।