रायबरेली: गुरबक्शगंज थाने की पुलिस ने ढाबा के पास से डीजल चोरी करने वाले वांछित 5 अभियुक्तों को चोरी के डीजल के साथ दबोचा
गुरबख्शगंज थाने की पुलिस टीम ने,शुक्रवार को ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गैंग के ,पांच अभियुक्तों को थानाक्षेत्र के एक ढाबा के पास से गिरफ्तार किया है।अभियुक्तों को कार्यालय पर लाकर,अभियोग पंजीकृत न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया,अभियुक्तों के पास से चोरी किया गया डीजल और एक,अर्टिगा कार भी पुलिस ने बरामद की है।आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।