रायबरेली: सताव विकासखंड क्षेत्र में एलटी लाइन की स्थिति हुई खराब, ग्रामीणों में है नाराजगी #jansamasya
18 अप्रैल शुक्रवार सुबह 10:00 बजे सताव अंतर्गत हाईवे मार्ग के ऊपर से निकली हुई एलटी लाइन, कई जगह तार टूटे अथवा पेड़ों के सहारे बंधे हुए तारों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। कई बार शिकायत करने के बाद भी उच्च अधिकारी बेखबर नजर आ रहे हैं ।ग्रामीणों का कहना है कि किसी बड़े हादसे का विभाग इंतजार कर रहा है। यह समस्या विगत लगभग 2 वर्षों से बनी हुई है।