फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 431 जोड़ों ने लिए फेरे, 8 जोड़ों ने निकाह कबूल कर नई जिंदगी की शुरुआत की
फर्रुखाबाद जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में भव्य रूप से सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया। वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ 431 जोड़ों ने फेरे लिए। जबकि 8 जोड़ों का निकाह हुआ। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने वर-वधु को आशीर्वाद देकर सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। गरीबों की कन्याओं की शादी के लिए मुख्यमंत्री