चित्तौड़गढ़: देबारी-खेमली के बीच रखरखाव के कारण चित्तौड़गढ़ में रेल यातायात रहेगा प्रभावित, आंशिक रूप से रद्द रहेंगी चार ट्रेनें
देबारी-खेमली के बीच रखरखाव के कारण चित्तौड़गढ़ में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान चार ट्रेनों की सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। मंदसौर-उदयपुर सिटी-मंदसौर पैसेंजर 1 से 15 फरवरी तक मावली तक ही संचालित होगी। बड़ी सादड़ी-उदयपुर सिटी-बड़ी सादड़ी ट्रेन 5 व 6 फरवरी को राणा प्रताप नगर स्टेशन तक ही जाएगी।