भानपुरा बस स्टैंड के समीप एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने सड़क पर खड़ी एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार तीनों युवक शराब के नशे में धुत थे। भीड़ ने युवकों को मौके पर ही रोक लिया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।