खानपुर: चकोटी मठ 24 अवतार धाम से 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, पुलिस व एफएसएल टीम जांच में जुटी।
खानपुर, संवाद सूत्र। समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक चकोटी मठ में शनिवार की देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए गर्भगृह से भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की प्राचीन अष्टधातु निर्मित मूर्तियां चोरी कर लीं। चोर धनुष-बाण, छत्री, चैन समेत अन्य बहुमूल्य धार्मिक सामग्री भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह होने पर क्षेत्र में सनसनी