सोहावल तहसील लेखपाल संघ ने थाना पूराकलंदर पर शुरू किया घेराव
लेखपाल को एंटी करेप्शन टीम द्वारा फर्जी तरीके से फंसाए जाने का सोहावल तहसील लेखपाल संघ ने लगाया टीम पर आरोप
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रदेश महामंत्री भी लखनऊ से अयोध्या धरने में लेखपालों के धरने में शामिल होने के लिए निकले
अयोध्या
सोहावल तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल को आज मसौधा ब्लॉक अंतर्गत थाना पूराकलंदर क्षेत्र में घूस की रकम लेने का आरोप लगाकर अयोध्या जिला की एंटी करेप्शन टीम द्वारा पकड़ कर थाना पूराकलंदर में रखने से आक्रोशित सोहावल तहसील लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और काफी संख्या में लेखपालों ने घेराव शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रदेश महामंत्री भी अपने अन्य साथियों के साथ लखनऊ से अयोध्या के लिए निकले हैं जो शीघ्र ही थाना पूराकलंदर में पहुंचने वाले हैं।
आक्रोशित लेखपालों का कहना है कि एंटी करेप्शन टीम द्वारा अयोध्या जिला प्रशासन को नीचा दिखाने के लिए और वाहवाही लूटने के लिए लेखपालों को पकड़ने का अभियान शुरू।किए है ।
आक्रोशित लेखपालों का कहना है कि आज एक लेखपाल पर अयोध्या जिला की एंटी करेप्शन टीम द्वारा जो कार्यवाही की गई है वह पूरी तरह से गलत है क्योंकि वीडियो में पूरी कार्यवाही देखी जा सकती है कि लेखपाल को एंटी करेप्शन टीम कैसे गलत ढंग से पकड़ करके जिला प्रशासन को नीचा दिखाने में और अपनी वाहवाही लूटने में लगी है।
आक्रोशित लेखपालों का कहना है कि वाहवाही लूटने के चक्कर में जिला की एंटी करेप्शन टीम द्वारा आज जो कार्यवाही की गई है वह पूरी तरह से गलत है इसलिए फर्जी तरीके से फंसाए जा रहे लेखपाल को तत्काल छोड़ा जाए और आज जो एंटी करेप्शन टीम गई थी लेखपाल को पकड़ने उस टीम पर अयोध्या जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाए जिससे कि फर्जी तरीके से अब किसी लेखपाल को एंटी करेप्शन टीम द्वारा फंसाया न जाए ।
इस अवसर पर सोहावल तहसील लेखपाल संघ सोहावल अध्यक्ष सुशील कुमार समेत अन्य सभी पदाधिकारियों और काफी संख्या में थाना पूराकलंदर में मौजूद सभी लेखपालों ने जिला प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच करके लेखपाल को छोड़ने और एंटी करेप्शन टीम द्वारा आज की घटना में लेखपाल को फर्जी तरीके से फंसाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
#viralpost #viralreels #viral #reelsviralシ #reelsvideoシ #reelsviral #Lekhpal #ayodhya Awadh News24 MYogiAdityanath Akhilesh Yadav Audhesh Prasad Abbas Ali Zaidi Rushdi Pawan Pandey