🌊 गंडक के बढ़ते जलस्तर पर जिला प्रशासन अलर्ट! 🚨
वाल्मीकिनगर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन में जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
📍 हाजीपुर गेज स्टेशन पर जलस्तर 49.88 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 50.32 मीटर है।
🛡️ तटबंधों की 24×7 निगरानी
तटबंधों के संवेदनशील स्थलों पर फ्लड फाइटिंग कार्य तेज किया गया है। आवश्यकता वाले स्थानों पर NC Bags लगाए जा रहे हैं तथा अभियंताओं एवं तकनीकी दलों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।
🚤 हाजीपुर एवं लालगंज में SDRF तैनात
मोटर बोट, लाइफ जैकेट एवं आपदा बचाव उपकरणों के साथ SDRF टीमें किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार हैं।
📢 निचले एवं तटीय क्षेत्रों में लगातार माइकिंग
स्वास्थ्य, PHED, पशुपालन सहित सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट एवं स्टैंडबाय मोड में रखा गया है। अधिकारी, पुलिस बल एवं फील्ड टीमें 24×7 स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
☎️ आपदा नियंत्रण कक्ष:
जिला: 06224-260233 / 260234
हाजीपुर अनुमंडल: 06224-272215
लालगंज: 9031671275
वैशाली: 7488386436
हाजीपुर: 7319925832
🙏 आमजन से अपील: नदी किनारे अनावश्यक न जाएं, बच्चों को जलभराव एवं नदी से दूर रखें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।
सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • प्रशासन के साथ सहयोग करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
#GandakRiver #FloodAlert #VaishaliAdministration #DistrictAdministrationVaishali #DisasterManagement
49 views | Vaishali, Bihar | Oct 1, 2026