बिहार: श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से रोटरी क्लब तथागत ने नशा मुक्ति युवा मैराथन दौड़ का किया आयोजन
Bihar, Nalanda | Feb 23, 2025 बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में रोटरी क्लब तथागत के द्वारा नशा मुक्ति युवा मैराथन दौड़ का आयोजन रविवार की सुबह 6:30 बजे किया गया। इस आयोजन का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी नितिन वैभव काजले ने हरी झंडी दिखाकर किया, जिसके साथ ही मैराथन दौड़ की शुरुआत हुई।इस दौड़ में 400 लड़के और लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।