बिहार: गिरियक थाना पुलिस ने मानपुर गांव से 1 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Feb 22, 2025 गिरियक थाना पुलिस ने मानपुर गांव से एक लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मानपुर गांव निवासी भोला राजवंशी का पुत्र गुड्डू राजवंशी है। शनिवार की शाम 4 बजे गिरियक थाना की पुलिस द्वारा आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से मेडिकल जांच के बाद न्यायालय ले जाया गया है।