बिहार: रशलपुर गांव में महिला ने कीटनाशक दवाई खाई, बिहार शरीफ के निजी क्लिनिक में हुई मौत
Bihar, Nalanda | Apr 23, 2025 नूरसराय थाना क्षेत्र रशलपुर गांव में घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने सल्फास की गोली खा ली महिला को इलाज के लिए बिहार शरीफ के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात 8 बजे मौत हो गई। मृतिका रणजीत कुमार की 28 वर्षीय पत्नी फुलमंती कुमारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद लहेरी थाना की पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जारहा है।