चायल: चायल ब्लॉक के ग्राम पंचायत चौराडीह गांव में बारिश से सड़क पर जलभराव की समस्या, स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान
कौशाम्बी। चायल ब्लॉक के ग्राम पंचायत चौराडीह गांव में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बारिश के बाद सड़क पर जलभराव से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। सड़क पर पानी भरा होने के कारण स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों के साथ राहगीरों को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर जलभराव की समस्या पिछले एक साल से बनी हुई है।