पाली: ग्राम दूधई निवासी परमाल की बहन की शादी से पूर्व हुई मौत, शादी का माहौल मातम में तब्दील, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Pali, Lalitpur | Apr 29, 2026 ग्राम दूधई निवासी परमाल पुत्र रावराजा उम्र करीबन 24 वर्ष अपनी चचेरी बहन की 1 मई को आयोजित होने वाली शादी के कार्ड वितरित करने के लिए गया हुआ था। जहां सड़क दुर्घटना के दौरान वह ग्राम खड़ेरा के पास गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए झांसी ले जाया जा रहा था।जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।परमाल की मौत होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।