मुज़फ्फरनगर: गोबर से बने 42 फीट ऊंचे भगवान गोवर्धन का विराट स्वरूप देख श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध, 18 फीट लंबे पैर और 12 फीट लंबे हाथ
मुजफ्फरनगर की नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय गोवर्धन पर्व एवं गौमाता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। यहां गोबर से तैयार 42 फीट ऊंचे भगवान गोवर्धन का विराट स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। 18 फीट लंबे पैर, 16 फीट का धड़ और 12 फीट लंबे हाथ देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत गणमान्य लोगों ने पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की।