राजनगर: राजनगर थाने में शान से लहराया तिरंगा, थाना प्रभारी अतुल झा ने किया ध्वजारोहण; पुलिस जवानों ने दी सलामी, गूंजे भारत माता
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को राजनगर थाना परिसर में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे थाना परिसर में थाना प्रभारी अतुल झा के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी अतुल झा ने विधिवत तिरंगा फहराया। इसके बाद थाना परिसर में मौजूद समस्त पुलिस स्टाफ ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश