हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के दस्तोई रोड स्थित जसरूप नगर में स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले करीब 8 महीनों से सड़क और गलियों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। गंदे पानी और दुर्गंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। निवासियों ने मच्छर-मक्खियों के बढ़ते प्रकोप और बीमारियों के खतरे को लेकर चिंता जताई है। अब लोगों को जल निकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने का इंतजार है।
.
.
.
.
#Hapur #JasrupNagar #Waterlogging #HapurNews #NagarPalika #UttarPradeshNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Oct 22, 2026