लखीमपुर: लखीमपुर खीरी के महिला थाना में छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया गया
लखीमपुर खीरी। गुरुवार को दोपहर करीब 2:30 बजे महिला थाना लखीमपुर खीरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सिटी मोंटेसरी स्कूल के छात्र-छात्राओं को महिलाओं से जुड़े अपराधों और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। महिला थाना पुलिस ने बच्चों को महिला उत्पीड़न, एंटी रोमियो अभियान दहेज प्रथा तथा साइबर अपराध जैसे विषयों के बारे में दी गई जानकारी।