दतिया नगर: नवीन सब्जी मंडी में पूर्व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने ₹1.89 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को दतिया प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास नवीन सब्जी मंडी में एक करोड़ 89 लाख रुपए क़े विकास कार्यों का भूमिपूजन किया इस राशि से नवीन सब्जी मंडी में ट्राली शेड डामरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा । नवीन सब्जी मंडी में विकास कार्य होने से यहां बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं को काफी सुविधा मिलेगी ।