चान्दन: घुठिया के पास महिला कांवरिया की हालत बिगड़ी, कटोरिया सीएचसी ले जाते वक्त रास्ते में मौत
Chanan, Banka | Aug 1, 2026 सुल्तानगंज- देवघर कांवरिया पथ स्थित सूईया थाना क्षेत्र के घुठिया के निकट शनिवार देर शाम को एक महिला की अचानक तबीयत खराब हो गयी। जिनकी मौत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी। मृतका की पहचान गयाजी जिला के अजय यादव की पत्नी चमेली देवी के रूप में हुई है।