उचकागांव: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को होगा मतदान, प्रशासन की तैयारियां पूरी
बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार शाम चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद अब पूरा प्रशासनिक अमला मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने में जुट गया है