उरई: उरई के विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राज्य अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर की बैठक
Orai, Jalaun | Dec 16, 2024 सोमवार की शाम 4:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विकास भवन सभागार से जानकारी प्राप्त हुई, कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने 22 दिसंबर को जिले में होने वाली राज्य अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा का सकुशल व शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर बैठक की और अधिकारियों को परीक्षा सम्पन्न कराए जाने को लेकर दिशा निर्देश दिया है।