जिलाधिकारी के निर्देश पर बाराबंकी खाद्य सुरक्षा विभाग ने 1 से 31 मई तक अभियान चलाकर 45 निरीक्षण और 7 छापे मारे। 7 दुकानों से आइसक्रीम-कैंडी के नमूने लिए गए, 30 किलो खरबूजा, 10 किलो सेब, 25 दर्जन केले समेत सड़े फल और 15 लीटर रंगीन कैंडी घोल मौके पर नष्ट कराया। #बाराबंकी