गुना नगर: बोहरा मस्जिद के पास ट्रक की टक्कर से टूटी बिजली लाइन, मेंटेनेंस कर रहा कर्मचारी सीडी से गिरा, हाथ-पैर फ्रैक्चर
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र के बोहरा मस्जिद के पास ट्रक की टक्कर से विद्युत कंपनी की एलटी लाइन टूट गई। 21 फरवरी को अस्पताल में बिजली कंपनी लाइन हेल्पर रामस्वरूप आदिवासी ने कहा, सुबह 5 बजे सूचना पर टीम मेंटेनेंस करने गई। सीढ़ी से पर फिसला नीचे गिरा। एक हाथ एक पैर फैक्चर हो गया उपचार जारी है। विद्युत कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी से मिलने पहुंचे।