पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोईलकेरा प्रखंड की डलाईकेला रेलवे फाटक के समीप सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायल को ईलाज के लिए गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.जहां से बेहतर ईलाज के लिए चाईबासा के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।