निजामपुर के गांव बायल की अरावली में अवैध खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर जेसीबी चढ़ाने का गंभीर आरोप सामने आया है। सरकारी मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि तीन कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और अवैध खनन रोकने के लिए बने एनफोर्समेंट तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
#NizampurNews #IllegalMining #Aravalli #ForestDepartment #HaryanaNews GroundZeroNews