जैसीनगर: जसीनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, बस स्टैंड से तहसील तक रैली
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार दोपहर 3 बजे से बस स्टैंड से रैली निकालते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल के नाम तहसीलदार हरीश लालवानी को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गैस आपूर्ति, ओलावृष्टि से नुकसान का मुआवजा सहित विभिन मांगे शामिल रही।