कुटुंबा: तीसरे प्रयास में नीट पास करने पर रिसियप की बेटी सोनाली का हुआ सम्मान
कुटुंबा प्रखंड की रिसियप पंचायत की बेटी सोनाली कुमारी ने तीसरे प्रयास में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पंचायत की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया रेखा देवी ने की।