बारां: मिनी सचिवालय सभागार में जिला प्रशासन ने सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि दी
Baran, Baran | Dec 25, 2025 पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को मिनी सचिवालय सभागार में सुशासन दिवस मनाया गया। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, एसपी अभिषेक अंदासु, एडीएम भंवरलाल जनागल, सीईओ राजवीर सिंह चौधरी, महिला बाल विकास सहायक निदेशक दुर्गाशंकर मीणा सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।