जांजगीर: पीथमपुर गांव में स्थित बाबा कलेश्वर नाथ के दर्शन के लिए तीसरे सावन सोमवार को उमड़ी भक्तों की भीड़
जांजगीर क्षेत्र के पीथमपुर गांव में स्थित बाबा कलेश्वर नाथ के दर्शन के लिए तीसरे सावन सोमवार में भक्तो की भीड़ उमड़ी है. भक्तो की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है. भगवान कलेश्वरनाथ के दर्शन की बड़ी मान्यता है, यही वजह से दूर-दूर से दर्शन करने लोग पहुंच रहे हैं. संतान प्राप्ति को लेकर भी बड़ी आस्था है.