कुमारखंड: कुमारखंड में जीविका दीदियों को मिला 10.29 करोड़ का ऋण, बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर
कुमारखंड प्रखंड के विभिन्न पंचायत में संचालित स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 167 जीविका समूहों के बीच कुल 10 करोड़ 29 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया।