भांडेर: बड़ेरा सोपान गाँव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से युवक घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
Bhander, Datia | Feb 18, 2026 पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेरा सोपान के पास बुधवार शाम करीब 06 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना में बाइक पर सवार युवक घायल हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। जहाँ से उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग़म्भीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे में देवरीकलां गाँव निवासी बाइक चालक दीपक परिहार घायल हुए है।