अनूपपुर: लखौरा विद्यालय में HPV टीकाकरण जागरूकता शिविर, किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की जानकारी दी गई
अनूपपुर में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखौरा में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करना था।