कन्नौज: पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों को लेकर बिल्लौचीपुरा मोहल्ले में सपा की पीडीए पंचायत का आयोजन।
कन्नौज शहर में सपा की पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। पीडीए पंचायत में सपा के कई नेताओं ने मंच साझा किया। पीडीए पंचायत के दौरान सपा की नीतियों को बताया गया। पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों को रिझाने को लेकर इस पीडीए पंचायत का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हो रहा है।