पंचकूला: नूंह मनरेगा घोटाले में पूर्व सरपंच गिरफ्तारः कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया; बैंक में खुलवाया था फर्जी अकाउंट
नूंह में मनरेगा घोटाला में पुलिस पूर्व सरपंच व इसमें शामिल लोगों पर शिकंजा कसने में लगी हुई है। इसी मामले में नूंह सीआईए पुलिस ने दूबालू के पूर्व सरपंच जगदेव को गिरफ्तार किया। पुलिस उससे मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस को कुछ और अहम जानकारी भी मिली है।